खनन माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 5 टिप्पर जब्त

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2019 04:17 PM

tippers seized full of sand

ऊना में खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई जा रही है। हरोली व स्वां नदी में अवैध खनन कर रहे रेत से भरे 5 टिप्पर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस खनन माफिया पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जिस कारण खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

ऊना: ऊना में खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई जा रही है। हरोली व स्वां नदी में अवैध खनन कर रहे रेत से भरे 5 टिप्पर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस खनन माफिया पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जिस कारण खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि वीरवार रात करीब 11 बजे उद्योग मंत्री पुलिस टीम को लेकर स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन की टोह लेने पहुंच गए थे। कार्रवाई के दौरान बसाल से लेकर बाथू तक माइनिंग लीज और क्रशरों पर छापे मारे गए थे। यही नहीं, खनन करने पर 7 ओवरलोड वाहनों के चालान भी किए गए थे। इनमें पांच टिपर, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी का चालान काट कर करीब 80 हजार रुपये की राशि वसूल की गई थी।

स्वां नदी से लगते बसाल, पुराना होशियारपुर रोड, टाहलीवाल, संतोषगढ़ तथा बाथू इलाके में खनन माफिया के ठिकानों पर दबिश के दौरान रेत से लोड किए टिपर कब्जे में लिए गए थे। उद्योग मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!