Kangra: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Apr, 2026 10:30 PM

thakurdwara road accident 2 dead

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार के सफेदे के पेड़ से टकराने पर 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार के सफेदे के पेड़ से टकराने पर 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मिलवां गांव के मुख्य रास्ते के पास स्थित सरकारी कृषि फार्म के सामने दोपहर को हुआ। जानकारी अनुसार अंकित शर्मा निवासी गंदला लाहड़ी (जिला पठानकोट) अपनी पत्नी आरती शर्मा और 2 बच्चों के साथ लुधियाना से माता वैष्णो देवी के दर्शन और बेटे के मुंडन संस्कार के लिए निकले थे।

परिवार ने दिल्ली से आ रही एक क्रेटा कार में पठानकोट तक लिफ्ट ली थी। अपने घर गांव गंदला लाहड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने 8 महीने के अपने बेटे के मामा को साथ लेकर खुशी-खुशी वैष्णो देवी जाना था। बताया जा रहा है कि कार में पहले से ही लिफ्ट लेकर गुरुग्राम निवासी रवि कुमार भी सवार था। जैसे ही कार मिलवां गांव के पास पहुंची, चालक ने अचानक संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि अंकित शर्मा के 8 माह के बेटे आर्थव और 9 वर्षीय बेटी आयत को गंभीर हालत में तुरंत मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में अंकित शर्मा उनकी पत्नी आरती शर्मा और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पठानकोट के एक निजी अस्पताल में रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी भागा राम और मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को मुकेरियां शवगृह में रखवा दिया है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!