यहां घर में अचानक लग रही जगह-जगह आग, परिवार परेशान

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2022 01:04 AM

sudden fire in the house

नूरपुर की पंचायत कंडवाल के वार्ड नंबर-5 में एक घर में अचानक जगह-जगह आग लगने से पूरा परिवार सदमे में है। आग पिछले 5 दिनों से कुछ देर में घर के विभिन्न हिस्सों में लग रही है। मौके पर पहुंची फोरैंसिक टीम ने तथ्य जुटाए और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते...

नूरपुर (संजीव महाजन): नूरपुर की पंचायत कंडवाल के वार्ड नंबर-5 में एक घर में अचानक जगह-जगह आग लगने से पूरा परिवार सदमे में है। आग पिछले 5 दिनों से कुछ देर में घर के विभिन्न हिस्सों में लग रही है। मौके पर पहुंची फोरैंसिक टीम ने तथ्य जुटाए और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पीड़ित ओंकार सिंह पुत्र सुखिया राम वार्ड नंबर-5 निवासी कंडवाल ने बताया कि उनके घर में पिछले 3 दिनों से विभिन्न जगहों पर आग लग रही है। आग कैसे लग रही है उन्हें पता नहीं चल रहा है।

कंडवाल के उपप्रधान सुच्चा सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर गए तो पाया कि घर में जगह-जगह पर सामान बिखरा पड़ा था जोकि राख हो चुका था। एसआई कंडवाल मोहिंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें कंडवाल के प्रधान का फोन आया और इस घटना की जानकारी दी। घटना को देख फोरैंसिक टीम को फोन किया और फोरैंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल पर तथ्य जुटाए गए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!