कलियुगी बेटे की करतूत, मामूली कहासुनी पर पैट्रोल डालकर पिता को लगाई आग

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2024 05:18 PM

son sets fire on father by pouring petrol

शराब के नशे में धुत्त कलियुगी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पिता पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह (66) पुत्र टीटो राम निवासी गांव घलेड़ा डाकघर टिक्कर खतरियां की अपने छोटे बेटे पम्मी से किसी बात को लेकर...

 

भोरंज/कांगड़ा (रवि/कालड़ा): शराब के नशे में धुत्त कलियुगी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पिता पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह (66) पुत्र टीटो राम निवासी गांव घलेड़ा डाकघर टिक्कर खतरियां की अपने छोटे बेटे पम्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहसबाजी के दौरान पम्मी ने पैट्रोल की बोतल उठाकर पिता के ऊपर डालकर आग लगा दी। आग लगने से रघुवीर सिंह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए रघुवीर सिंह को सिविल अस्पताल भोरंज ले आए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाॅ. राधाकृष्णन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर रैफर कर दिया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया है। इस घटना में बेटा भी झुलस गया है।

 इस बारे में बीएमओ भोरंज डाॅ. ललित कालिया का कहना है कि आग लगने से पिता लगभग 55 प्रतिशत और बेटा 20 प्रतिशत झुलस गया है। इस बारे में थाना प्रभारी भोरंज योगराज चंदेल का कहना है कि पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के अधीक्षक डाॅ. मोहन सिंह ने बताया कि रघुवीर सिंह का शरीर 55 प्रतिशत झुलसा हुआ है। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह को मेडिकल कॉलेज टांडा के बर्निंग वार्ड में दाखिल करवा दिया है जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!