Kullu: पुलिस ने हाईवे पर 1.220 किलोग्राम चरस के साथ धरा तस्कर, नेपाल का रहने वाला है आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 08 Mar, 2026 08:34 PM

smuggler arrested with hashish

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पतलीकूहल पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 1.220 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

नग्गर (आचार्य): कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पतलीकूहल पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 1.220 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम एनएच-03 पर नियमित गश्त कर रही थी। जब पुलिस दल 15 मील के पास शिव बावड़ी के नजदीक पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही असामान्य रूप से घबरा गया। उसके संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस टीम सतर्क हो गई और उससे पूछताछ की। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.220 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही बरामद चरस को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान करीब 40 वर्षीय भीमू ओली पुत्र धनीराम ओली के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से नेपाल का निवासी है, लेकिन वर्तमान में वह गांव सदारा, डाकघर न्योली, तहसील व जिला कुल्लू में रह रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना पतलीकूहल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी मदान लाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नशा तस्करी का कोई गिरोह शामिल तो नहीं है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!