Weather Update: प्रदेश में फिर कई जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Apr, 2026 09:24 PM

shimla weather cold

हिमाचल में 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को बिलासपुर, चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया है। सबसे कम तापमान कल्पा, कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री सैल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान ऊना में 33. 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है।

विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और 10 से 13 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। 11 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!