केबीसी में आएंगे कारगिल युद्ध के हीरो हिमाचल के परमवीर चक्र विजेता

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jan, 2021 05:58 PM

shimla kbc kargil war hero

कौन बनेगा करोड़पति (के.बी.सी.) सीजन-12 के अंतिम एपिसोड में कारगिल युद्ध के हीरो रहे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय सिंह आएंगे।

शिमला (अभिषेक): कौन बनेगा करोड़पति (के.बी.सी.) सीजन-12 के अंतिम एपिसोड में कारगिल युद्ध के हीरो रहे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय सिंह आएंगे। सूबेदार संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं के रहने वाले हैं। यह एपिसोड 22 जनवरी (शुक्रवार) को प्रसारित होगा। इस फाइनल एपिसोड में कारगिल युद्ध के वीरों को कर्मवीर के तौर शो में शामिल किया जाएगा और इस दौरान भारतीय सेना को सलाम किया जाएगा। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के आखिरी एपिसोड को यादगार बनाने के लिए शो के निर्माताओं ने खास तैयारी की है और इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सूबेदार संजय कुमार के अलावा सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव भी शामिल होंगे। इस दौरान वे के.बी.सी. के होस्ट व अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे। 22 जनवरी को प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के अंतिम एपिसोड की झलक सोशल नैटवर्किंग साइट्स पर खूब वायरल हो रही है। एक ओर सेना को समॢपत कौन बनेगा करोड़पति के इस एपिसोड को देखने के लिए दर्शक खासे उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही इस बात को लेकर मायूस भी हैं कि 22 जनवरी को प्रसारित होने वाला एपिसोड सीजन का अंतिम एपिसोड होगा। इस दौरान मिलिट्री बैंड शानदार प्रस्तुति भी देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!