Shimla: एचपीयू के 23 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2024 08:57 PM

shimla hpu employees promotion

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 23 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। लंबे समय से यह पदोन्नतियां लटकी हुई थीं। इस मामले को लेकर ईसी सदस्य सुनील दत्त व यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा ने बीते सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में धरना भी...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 23 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। लंबे समय से यह पदोन्नतियां लटकी हुई थीं। इस मामले को लेकर ईसी सदस्य सुनील दत्त व यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा ने बीते सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में धरना भी दिया था। इसके बाद भर्ती एवं पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें लंबित पड़ी पदोन्नतियों को हरी झंडी प्रदान की गई थी। इसके बाद अब भर्ती एवं पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर मंगलवार को पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इसमें मनोज कुमार को सीनियर असिस्टैंट से सुपरिंटैंडैंट ग्रेड 2 पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा शैली चौहान, शिशुपाल, खुशाल चंद, दयाराम, करण सिंह, देवेंद्र शर्मा, रमेश चंद वर्मा, संजीव कुमार, दीपराम व रवि सिंह को भी सुपरिटैंडैंट ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया है।

वरिष्ठ आशुलिपिक राज कुमारी को पदोन्नत कर निजी सहायक, पुस्तकालय के 4 जूनियर प्रोफैशनल असिस्टैंट कविता पंवर, सुनीता देवी, संजीव कुमार व अमर सिंह को पदोन्नति प्रदान करते हुए सीनियर प्रोफैशनल असिस्टैंट बनाया गया है। वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन कुमार और सुनीता देवी को अटैंडैंट से पदोन्नत कर जूनियर प्रोफैशनल असिस्टैंट बनाया गया है। इसके अलावा पदोन्नति के जारी आदेशों में होस्टल अटैडैंट श्रेणी कर्मचारियों के नए बने नियमों के अनुरूप सुनील कुमार, भगत चंद और कुशल कुमार को होस्टल अटैडैंट से सीनियर होस्टल अटैंडैंट के पद पर पदोन्नति दी गई है। ईसी सदस्य सुनील शर्मा और यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा, संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर्मचारियों की इन लंबित मांगों के पूरा किए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया और सभी कर्मचारियों को उनके आंदोलन के सफल होने पर बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!