हिमाचल मेें 10 तक मौसम पूरी तरह साफ, बढ़ेगा तापमान

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Mar, 2023 10:03 PM

shimla himachal weather clear

हिमाचल में आगामी 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। ऐसे में प्रदेश में धूप भी खिलेगी जिससे प्रदेश में तापमान बढऩे की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास भी अधिक होगा। मौसम विभाग ने 8 मार्च को हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अब 8 मार्च को...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में आगामी 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। ऐसे में प्रदेश में धूप भी खिलेगी जिससे प्रदेश में तापमान बढऩे की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास भी अधिक होगा। मौसम विभाग ने 8 मार्च को हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अब 8 मार्च को भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि  प्रदेश में आगामी 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा जिससे तापमान में बढ़ौतरी होगी, वहीं मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान मेें बढ़ौतरी होगी और रातें भी गर्म होने लगेंगी। प्रदेश के ऊना जिले में लगातार तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। ऊना में बीते दिन जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री था। वहीं सोमवार को 31.8 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह शिमला में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री, भुंतर 26.5, नाहन 24.5, मंडी 27.6, कांगड़ा 27.0, धर्मशाला 25.2, बिलासपुर में 29.5 व डल्हौजी में 14.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!