Shimla: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए 3 डाक्टरों के तबादले और तैनाती आदेश

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Apr, 2026 07:13 PM

shimla doctors transfers

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात 3 चिकित्साधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिमला (संतोष): प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात 3 चिकित्साधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डा. शगुन को बिलासपुर जिले के पीएचसी भेरी से स्थानांतरित कर उन्हें बिलासपुर जिले के ही पीएचसी दधोल में खाली चल रहे पद पर तैनात किया गया है। उन्हें बिना टीटीए/जेटी के तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डा. कमल पाशा को सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब से बदल कर पीएचसी गत्ताधार जिला सिरमौर भेजा गया है। उन्हें टीटीए/जेटी की सुविधा के साथ तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने को कहा गया है। डा. अमृतांश सुमरा को चम्बा जिले के सीएचसी समोट से स्थानांतरित कर हमीरपुर जिले के सीएचसी धनेटा में खाली पद पर तैनात किया गया है। इनका तबादला भी बिना टीटीए/जेटी के हुआ है। विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार संभालने और उचित माध्यम से विभाग को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!