Shimla: दिल्ली में हिमाचलियों की उमड़ी भीड़, एडवांस में बुक हुईं स्पैशल बसें ताे HRTC ने उठाया ये बड़ा कदम

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2025 06:28 PM

shimla delhi buses shortage

दिवाली पर हिमाचल आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी ने दिल्ली व चंडीगढ़ से स्पैशल बसें चलाना शुरू कर दी हैं।

शिमला (राजेश): दिवाली पर हिमाचल आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी ने दिल्ली व चंडीगढ़ से स्पैशल बसें चलाना शुरू कर दी हैं। दिल्ली में शुक्रवार को हिमाचल के विभिन्न जिलों में आने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और बसें कम पड़ गईं, जबकि 17 अक्तूबर के लिए निगम प्रबंधन ने पहले ही 34 स्पैशल बसें लगाई थी, लेकिन ये बसें पहले ही एडवांस में बुक हो गईं।

वहीं दिल्ली आईएसबीटी में हिमाचल आने वाले यात्रियों के लिए निगम प्रबंधन की ओर से दिल्ली से विभिन्न जिलों के लिए 10 और स्पैशल बसें लगाईं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग आए। ये बसें कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी के लिए चलीं। निगम प्रबंधन का कहना है कि दिल्ली से हिमाचल आने वाले हिमाचलियों को निगम प्रबंधन हरसंभव सर्विस देगा। आगामी शनिवार व रविवार को स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। वहीं 10 से 15 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। ऐसे में दिल्ली से आने वालों को निगम द्वारा कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो डिमांड पर भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

18 अक्तूबर को चलने के लिए आज भेजीं 106 स्पैशल बसें
18 अक्तूबर यानी आज के लिए निगम की दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 बसें चलेंगी। ये स्पैशल बसें निगम ने शुक्रवार को ही भेज दी हैं। ये बसें सुबह बस अड्डों पर खड़ी होंगी। वहीं 19 अक्तूबर को निगम की दिल्ली से 6 व चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी। ये बसें कल यानी शनिवार को भेजी जाएंगी और 19 अक्तूबर को दिल्ली व चंडीगढ़ में सुबह खड़ी होंगी।       

राहत : एचआरटीसी चालक-परिचालकों को मिला 1 माह का नाइट ओवर टाइम
एचआरटीसी के चालक-परिचालकों के लिए दीवाली से पहले निगम प्रबंधन ने 1 माह का नाइट ओवर टाइम जारी कर दिया है। यह नाइट ओवर टाइम चालक-परिचालकों के खाते में आ गया है। इससे चालक-परिचालकों को अधिक तो नहीं लेकिन हल्की राहत मिली। वहीं चालक-परिचालकों को उम्मीद है कि आगामी माह में उन्हें समय पर वेतन मिलेगा।                            

एचआरटीसी सीजीएम पंकज सिंघल का कहना है कि निगम प्रबंधन दिल्ली व चंडीगढ़ से 18 व 19 अक्तूबर को स्पैशल बसें चला रहा है। वहीं दिल्ली से शुक्रवार को 34 स्पैशल बसें चलाईं, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ गई है और सुविधा के लिए 10 स्पैशल बसें चलाई गईं। आगामी 2 दिनों के लिए भी निगम ने बसें रिजर्व रखी हैं। जैसे-जैसे जरूरत होगी तो निगम पहले से लगाई गईं स्पैशल बसों के अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिल्ली व चंडीगढ़ से आने वालों को निगम सुविधा प्रदान करेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!