निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, 16 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2021 12:35 AM

school bus accident 16 injured

पुलिस थाना लम्बागांव के अन्तर्गत लोअर लम्बागांव में एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई। बस में महिलाएंं, पुरुष व बच्चों समेत लगभग 20 लोग सवार थे। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जयसिंहपुर में सिविल...

लम्बागांव (अभिषेक): पुलिस थाना लम्बागांव के अन्तर्गत लोअर लम्बागांव में एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई। बस में महिलाएंं, पुरुष व बच्चों समेत लगभग 20 लोग सवार थे। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जयसिंहपुर में सिविल अस्पताल ले जाया गया। थाना लम्बागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बस में सवार व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दगोह गांव में धार्मिक कार्यक्रम रली के विवाह में शामिल होने आया था। गांव के लोग व रिश्तेदार समेत करीब 20 लोग बुधवार सुबह 11 बजे दगोह से लम्बागांव जाने के लिए सड़क पर पहुंचे जहां यह बस खड़ी थी।

सभी लोग बस में सवार होकर लम्बागांव स्थित कुंजद्वार में ब्यास नदी के पास रली विसर्जन के लिए निकले लेकिन लंबागांव से कुंजद्वार के रास्ते पर तीखे मोड़ पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई, जिसमें उसे तो चोट नहीं आई लेकिन चालक समेत बस में बैठे बच्चे व अधिकतर लोग घायल हुए। लम्बागांव थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि 14 लोगों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को पालमपुर अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!