देवभूमि में 2 बच्चों के साथ रेप, एक 14 साल का दूसरा 11 साल का मासूम

Edited By kirti, Updated: 16 Feb, 2020 11:58 AM

rape with 2 children in himachal

क्षेत्र के एक धार्मिक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले 11 वर्षीय बच्चे के साथ धार्मिक गुरु द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक धार्मिक शिक्षण संस्थान में एक 11 वर्षीय...

पांवटा साहिब : क्षेत्र के एक धार्मिक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले 11 वर्षीय बच्चे के साथ धार्मिक गुरु द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक धार्मिक शिक्षण संस्थान में एक 11 वर्षीय बच्चा पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि धार्मिक शिक्षण संस्थान के धार्मिक गुरु अमीर अहमद निवासी रामपुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश ने बच्चे को जबरन पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे ने पूरी बात परिजनों को बताई। पहले तो आरोपी मामले को दबाने का दबाव बना रहा था, लेकिन परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.पी. सिरमौर अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

नाहन
विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के एक गांव में एक 14 वर्षीय मासूम के साथ अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की जानकारी चाइल्ड लाइन हैल्पलाइन नंबर 1098 पर दी गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम समन्वयक सुमित्रा, काऊंसलर विनीता मौके पर पहुंची और काऊंसङ्क्षलग की। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। मामले में अगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!