बादल फटने से अब तक 50 लोगों की मौत की आशंका : विक्रमादित्य

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Aug, 2024 10:38 PM

rampur bushahr 50 people death

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक संख्या की घोषणा रैस्क्यू ऑप्रेशन पूरा होने के बाद ही की जा सकती है। बाढ़ इतनी भीषण थी कि हिमाचल का समेज नाम का एक गांव पूरा बह गया। आधिकारिक तौर पर इस घटना में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, लेकिन मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा कि इसमें 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!