IGMC में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2021 09:15 PM

prisoner escaped by dodging police in igmc

आईजीएमसी में शनिवार को हत्या करने के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी इतना तेज निकला कि एक पुलिस जवान को धक्का मार कर भीड़ के बीच से फरार हो गया। कैदी को नाहन से आईजीएमसी इलाज के लिए लाया गया था। गुरमिंद्र सिंह...

शिमला (जस्टा): आईजीएमसी में शनिवार को हत्या करने के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी इतना तेज निकला कि एक पुलिस जवान को धक्का मार कर भीड़ के बीच से फरार हो गया। कैदी को नाहन से आईजीएमसी इलाज के लिए लाया गया था। गुरमिंद्र सिंह नाम का उक्त कैदी मूल रूप से लुधियाना के फतेहगढ़ का रहने वाला है।

सैंट्रल जेल नाहन में काट रहा था सजा

बताया जा रहा है कि गुरमिंद्र्र सिंह के खिलाफ नालागढ़ में वर्ष 2018 में हत्या का एक मामला दर्ज है और वह हत्या के आरोप में सैंट्रल जेल नाहन में था। सिरमौर पुलिस हत्या के आरोपी को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाई थी। आईजीएमसी में इलाज करवाने के बाद एक जवान कैमिस्ट की दुकान से दवाई लेने गया जबकि दूसरा जवान कैदी के साथ था। इस दौरान कैदी उक्त जवान को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस जवान ने उसका पीछा भी किया था लेकिन पकड़ा नहीं गया।

कैदी को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाके लगाए

कैदी का पता लगाने के लिए पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। आरोपी की फोटो व पहचान का वीडियो अस्पताल की सीसीटीवी से निकाल कर सभी थानों को भेजी गई है। अब पुलिस कैदी को जगह-जगह ढूंढ रही है। कैदी को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।

क्या बोले एएसपी शिमला

एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि एक कैदी के फरार होने का मामला हमारे पास आया है। फरार आरोपी के बारे में सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। कैदी को पकड़ने के लिए तफ्तीश जारी है। इसे नाहन से आईजीएमसी लाया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!