Shimla: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी, जानें किस मामले में  था फरार

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2026 04:44 PM

proclaimed offender arrested

जिला शिमला में उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रोहड़ू (बशनाट): जिला शिमला में उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने लंबे समय से पुलिस और कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक उद्घोषित अपराधी को धर दबोचा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अनिल भरोटा के रूप में हुई है, जो गांव बगैन, डाकघर कलबोग, तहसील कोटखाई व जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में प्रेम चौहान बनाम अनिल भरोटा का केस (संख्या 386/2019) लंबित था। यह मामला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित है। लगातार पेशी से बचने और फरार रहने के कारण न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी  घोषित कर दिया था।

इसके बाद कोटखाई पुलिस ने गुप्त सूचना और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे उप-जेल कैथू में दाखिल कर दिया गया है।

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा : एसएसपी
इस कार्रवाई पर शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय की प्रक्रिया से बचने और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जिले भर में ऐसे फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए शिमला पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!