जूनियर ऑफिस असिस्टेंट IT पद के लिए आए 289 प्रार्थना पत्र, 47 किए गए रद्द

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Sep, 2019 04:38 PM

post of junior office assistant

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड कार्यालय को कुल 289 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 47 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

धर्मशाला : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड कार्यालय को कुल 289 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 47 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थना पत्र अधूरे पाए जाने के चलते रद्द किए हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों हेतु कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के तीन पदों की भर्ती का आयोजित करवाया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यार्थियों द्वारा 23 अगस्त से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे। बोर्ड ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के प्रार्थना पत्र रद्द किए गए हैं, उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट डबलयूडबलयूएचपीबोसडाटओआरजी पर उपलब्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!