नाकाबंदी पर पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यक्ति, चरस की खेप बरामद

Edited By prashant sharma, Updated: 11 Oct, 2020 04:21 PM

police manhandled by blockade consignment of charas recovered

पुलिस ने किहार क्षेत्र के खलूर में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 360 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंबा (काकू) : पुलिस ने किहार क्षेत्र के खलूर में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 360 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना किहार का पुलिस दल खलूर गांव की ओर गश्त पर था। उसी समय एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर पैदल डियूर की ओर से आ रहा था। वह पुलिस दल को देख कर घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस दल ने उस व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उसे रोका और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता दिलीप कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी गांव कुल्थोट डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चंबा बताया। पुलिस दल ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल 360 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी अन्वेषन जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!