कागड़ा में 22 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By kirti, Updated: 19 Jul, 2019 02:21 PM

poison

हिमाचल प्रदेश में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। जिसकी पहचान रीता कुमारी (22) पुत्री प्रकाश चंद के रूप में हुई है। दरअसल यह मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते ज्वालाजी अस्पताल केबीएमओ डॉक्टर सतिंदर वर्मा ने इस बारे...

ज्वालामुखी(पंकज शर्मा): हिमाचल प्रदेश में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। जिसकी पहचान रीता कुमारी (22) पुत्री प्रकाश चंद के रूप में हुई है। दरअसल यह मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते ज्वालाजी अस्पताल केबीएमओ डॉक्टर सतिंदर वर्मा ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है, ताकि युवती की मौत के सही कारणों का पता चल सके। डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सदर्भ 174 सी आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। एएसआई विजय मामले की जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि युवती का पिता बुखार होने के चलते ज्वालाजी अस्पताल में दाखिल था। एकाएक युवती की बिगड़ी तबीयत के बाद परिजनों द्वारा उसे ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!