पधर की तनुजा बनीं भारतीय सेना में मेजर

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Dec, 2022 05:59 PM

padhar tanuja indian army major

मंडी जिले के पधर उपमंडल की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बनी हैं। वर्ष 2015 में तनुजा सिंह ने आई.एन.एच.एस. मुंबई में भारतीय सेना की मिलिटरी नॄसग सॢवस में बतौर लैफ्टिनैंट स्थायी कमीशन पास किया था और वर्ष 2017 में कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।

पधर (किरण): मंडी जिले के पधर उपमंडल की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बनी हैं। वर्ष 2015 में तनुजा सिंह ने आई.एन.एच.एस. मुंबई में भारतीय सेना की मिलिटरी नॄसग सॢवस में बतौर लैफ्टिनैंट स्थायी कमीशन पास किया था और वर्ष 2017 में कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। वर्ष 2021 में कै. तनुजा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्वी कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमैंडेशन मैडल से सम्मानित किया गया। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डा. चमन ने बताया कि अब कै. तनुजा को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति मिली है। तनुजा के पिता भारतीय सेना के सिग्नल कोर में सेवाएं दे चुके हैं और महज 6 साल की उम्र में उन्हें एक दुर्घटना में खो दिया था। तनुजा की मां रेखा कुमारी ने कड़े संघर्ष व चुनौतियों के बावजूद अपने दोनों बच्चों को बेहतरीन परवरिश व उच्च शिक्षा दिलाई। मेजर तनुजा सिंह की मां ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हमीरपुर व चंडीगढ़ में नौकरी की। तनुजा के मेजर बनने पर दादा-दादी व परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। वर्तमान में मेजर तनुजा सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। तनुजा ने गुरुकुल स्कूल हमीरपुर व आई.एन.एच.एस. मुंबई से ग्रैजुएशन की है। तनुजा के छोटे भाई अंकुज सिंह ने इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ  साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली चंडीगढ़ से एम.एससी. कैमिस्ट्री की पढ़ाई पूर्ण की है।

रेखा देवी व तनुजा सिंह का संघर्ष नारियों व लड़कियों के लिए एक मिसाल
 फ्लाइंग ऑफिसर डा. चमन लाल ने कहा कि बहन रेखा देवी व तनुजा सिंह का संघर्ष समाज की नारियों व लड़कियों के लिए एक मिसाल है। मेजर तनुजा सिंह परिवार व पधर (मंडी) की पहली लड़की है जिसने भारतीय सेना में बतौर मेजर पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। तनुजा की इस उपलब्धि पर जिप सदस्य रविकांत, पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान, पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान काहन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक टेक सिंह चौहान ने मेजर तनुजा व उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!