कर्फ्यू के बीच छात्र हित में बड़ा फैसला, अब कांगड़ा में 3 घंटे खुलेंगी बुक शॉप

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2020 04:21 PM

now book shops will open in kangra for 3 hours amid curfew

कांगड़ा जिला में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के बीच प्रशासन ने छात्र हित में बड़ा फैसला लिया है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान बुक शॉप और स्टोर भी खुलेंगे। किताबों की दुकानें सुबह 8 से 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान दुकानदारों और लोगों को...

कांगड़ा: कांगड़ा जिला में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के बीच प्रशासन ने छात्र हित में बड़ा फैसला लिया है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान बुक शॉप और स्टोर भी खुलेंगे। किताबों की दुकानें सुबह 8 से 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान दुकानदारों और लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कल से कर्फ्यू में ढील के दौरान बुक शॉप व स्टोर भी खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में उन्हें किताबों और कॉपियों की जरूरत भी होगी। इसको लेकर कई लोगों के सुझाव भी आ रहे थे। छात्र हित में दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!