Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2020 08:54 PM
ऊना जिला में एक 21 वर्षीय विवाहिता कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला हरोली के लोअर भटेढ़ा गांव की रहने वाली है। हैरान करने वाली बात यह है कि उक्त महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। यह महिला एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आई थी।
ऊना (सुरेंद्र): ऊना जिला में एक 21 वर्षीय विवाहिता कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। उक्त महिला हरोली के लोअर भटेढ़ा गांव की रहने वाली है। हैरान करने वाली बात यह है कि उक्त महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। यह महिला एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। इस महिला को सर्दी व जुकाम आदि था। चिकित्सक ने इसे कोविड-19 का टैस्ट करवाने के लिए कहा था। महिला का जब ऊना अस्पताल में कोविड-19 का टैस्ट किया गया तो वह पॉजीटिव आया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि आज 81 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 78 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि एक मामला पॉजीटिव और एक रिजैक्ट हुआ है।
कोरोना पॉजीटिव बुजुर्ग का घर में होगा उपचार
वहीं बीते कल कोरोना पॉजीटिव पाए गए नंगल खुर्द के 75 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है। सीएमओ ऊना ने इस बात की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि आयु ज्यादा होने के चलते बुजुर्ग का उपचार घर में ही किया जाएगा। बता दें कि ऊना जिला में अब कोरोना के कुल मामले 42 और एक्टिव केस 17 हो गए हैं।