धर्मशाला में राष्ट्र स्तरीय हिम ट्रैक कैंप शुरू, 1020 कैडेट्स लेंगे भाग

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2024 04:55 PM

national level him track camp starts in dharamsala

राष्ट्र स्तरीय हिम ट्रैक कैंप की शुरूआत धर्मशाला में हो गई है। कैंप में कुल 1020 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।

धर्मशाला (नवीन): राष्ट्र स्तरीय हिम ट्रैक कैंप की शुरूआत धर्मशाला में हो गई है। कैंप में कुल 1020 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। कैंप को 2 श्रेणियों में बांटा गया है। हिम ट्रैक-1, 5 जून से 14 जून तक तथा हिम ट्रैक 2 जो कि 17 जून से 26 जून तक चलेगा। धर्मशाला में प्रैस वार्ता के दौरान वन एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि हिम ट्रैक कैंप में 5 निदेशालय से कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें राजस्थान, जे एंड के, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एंड चंडीगढ़ निदेशालय शामिल हैं।

कैडेट्स को धर्मशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेट्स यहां के पर्यटन स्थलों की ट्रैकिंग करेंगे। मॉनेस्ट्री, टी-गार्डन, पैराग्लाइडिंग साइट सहित अन्य स्थलों की ट्रैकिंग करवाई जानी है। इन कैंप के माध्यम से कैडेट्स में राष्ट्रीयता के गुण, फिजिकल फिटनैस के साथ-साथ एक-दूसरे की संस्कृति को जानने का मौका भी मिलेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!