Sirmour: बस में रखे लावारिस बैग से मिली चरस, आरोपी की तलाश जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2026 06:10 PM

nahan rajgarh charas seized

पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटैक्शन सैल द्वारा मरियोग मुख्य सड़क (गिरिपुल-सोलन रोड) पर औचक वाहन चैकिंग के दौरान गिरिपुल से सोलन की ओर जा रही प्राइवेट बस को रोका गया।

नाहन (आशु): पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटैक्शन सैल द्वारा मरियोग मुख्य सड़क (गिरिपुल-सोलन रोड) पर औचक वाहन चैकिंग के दौरान गिरिपुल से सोलन की ओर जा रही प्राइवेट बस को रोका गया। जांच के दौरान बस के लोहे के रैक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस हालत में पाई गई, जिसके बारे में पूछताछ करने पर कोई मालिक सामने नहीं आया। थैली की तलाशी लेने पर उसमें से 102 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!