Kangra: नशे ने ली रजियाणा के युवक की जान, 4 दिन पहले छूटा था जेल से

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Nov, 2024 09:46 PM

nagarota bagwan young man death

निकटवर्ती ग्राम पंचायत रजियाणा 53 मील में मंगलवार को नगरोटा बगवां पुलिस ने रजियाणा स्कूल के समीप झाड़ियों में एक युवक की लाश बरामद की है।

नगरोटा बगवां (बिशन): निकटवर्ती ग्राम पंचायत रजियाणा 53 मील में मंगलवार को नगरोटा बगवां पुलिस ने रजियाणा स्कूल के समीप झाड़ियों में एक युवक की लाश बरामद की है। युवक की पहचान राहुल कुमार (26) पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी रजियाणा 53 मील के रूप में हुई है। मृतक के पिता के अनुसार उनका बेटा नशे का आदी था तथा टांडा पुलिस चौकी के तहत चोरी के एक मामले में 28 अक्तूबर से जेल में बंद था और 30 तारीख को न्यायालय ने उसे जमानत दी थी। परिजनों के अनुसार वह 31 अक्तूबर से घर से गायब था।

मंगलवार को उसकी लाश को गांव वालों ने रजियाणा स्कूल के पास झाड़ियों में पड़े देखा तो उन्होंने इसकी सूचना नगरोटा बगवां पुलिस को दी। नगरोटा बगवां पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों द्वारा उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु टांडा मैडीकल कॉलेज भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!