अब लोगों को खतरा बने पेडों को कटवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे निगम के चक्कर (Video)

Edited By kirti, Updated: 14 Sep, 2019 04:47 PM

शिमला वासियों को घरों के लिए खतरा बन चुके पेडों को कटवाने के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब लोग घर बैठे ही पेड़ो को काटने के लिए आवेदन कर सकेंगे। नगर निगम जल्द ही पेड़ों को कटाने के लिए शहरवासियों को ऑनलाइन सुविधा देने जा रहा है। निगम...

शिमला(तिलक राज): शिमला वासियों को घरों के लिए खतरा बन चुके पेडों को कटवाने के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब लोग घर बैठे ही पेड़ो को काटने के लिए आवेदन कर सकेंगे। नगर निगम जल्द ही पेड़ों को कटाने के लिए शहरवासियों को ऑनलाइन सुविधा देने जा रहा है। निगम द्वारा पहले ही लोगों को पानी बिजली, प्रोपर्टी टैक्स, कूड़ा शुल्क के साथ अन्य 11 तरह की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अब नगर निगम लोगों को पेड़ो को काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी जल्द देने जा रहा है। शहर में सैकड़ों पेड़ लोगों के घरों के लिए खतरा बन हुए है।
PunjabKesari

खास कर बरसात में इन पेड़ों के गिरने का ज्यादा खतरा बन जता है। इन पेड़ों को कटवाने के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने पढ़ते है। लेकिन अब उन्हें निगम के चक्कर से छुटकारा मिलने वाला है। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर में लोगों को घर बैठे ही सुविधा देने का प्रयास निगम कर रहा है। अब तक 11 तरह की ऑनलाइन सुविधा निगम दे रहा है और अब जल्द ही पेड़ों को कटवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी लोगों को दी जाएगी। निगम द्वारा इस पर काम किया जा रहा है और एक माह के भीतर ही इसे शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को आवेदन करने के लिए नगर निगम के चक्कर न काटने पड़े।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!