बच्चे को बचाने में मां आसमानी बिजली गिरने से घायल

Edited By prashant sharma, Updated: 29 May, 2020 12:43 PM

mother injured in lightning fall to save child

हमीरपुर में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई है। हालांकि इस दौरान महिला को कोई गींीर चोट नहीं आई है और न ही किसी प्रकार की जानी नुकसान की कोई सूचना है।

हमीरपुर : हमीरपुर में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई है। हालांकि इस दौरान महिला को कोई गींीर चोट नहीं आई है और न ही किसी प्रकार की जानी नुकसान की कोई सूचना है। उपमण्डल बड़सर के अंतर्गत महारल गांव के वार्ड-2 में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। हादसे में महिला को टांगों में चोट लगी है। जानकारी के अनुसार वीरवार बाद दोपहर चले भीषण तूफान के दौरान शौन्टू कुमार, उसकी पत्नी सपना व छोटा बच्चा घर पर ही थे। इसी बीच बच्चा खेलते समय दरवाजे की तरफ जाने लगा तो उसकी मां सपना उसे अंदर खींचने के लिए दौड़ी। ठीक उसी वक्त हुए जोरदार धमाके के बाद सपना घायल हो गई, जबकि उसका बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद सपना की टांगे तक सुन्न हो गई। जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान मकान से लगभग 50 मीटर दूर पेड़ पर बिजली गिरी जोकि केबल के जरिए मकान के दरवाजे तक पहुंच गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!