Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Jan, 2026 12:16 PM

mla suresh kumar inaugurated the awah devi chandigarh bus service

विधायक सुरेश कुमार ने अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया तथा अवाह देवी कस्बे के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

भोरंज। विधायक सुरेश कुमार ने अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया तथा अवाह देवी कस्बे के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए आरंभ की गई एचआरटीसी की नई बस सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी।

यह बस अवाह देवी से बस्सी और लदरौर होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को चंडीगढ़ तक के सफर के लिए अब सीधा एवं सुलभ विकल्प मिलेगा। सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवाह देवी के सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड के उन्नयन के लिए नाबार्ड के माध्यम से 2.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह कस्बा एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।  

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य नेता, लोक निर्माण विभाग और एचआरटीसी के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!