कॉलेज हॉस्टल में मैस कांट्रेक्टर कर रहा था नशा, छात्रों ने पकड़ा तो जमकर की गुंडागर्दी(Video)

Edited By Ekta, Updated: 22 Sep, 2019 04:44 PM

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बॉयज हॉस्टल में एक मैस कांट्रेक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मैस संचालक एक अन्य युवक के साथ नशे में धुत हॉस्टल के ही छात्रों के साथ गुंडागर्दी करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वह छात्रों के रोके जाने पर...

बिलासपुर (मुकेश): राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बॉयज हॉस्टल में एक मैस कांट्रेक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मैस संचालक एक अन्य युवक के साथ नशे में धुत हॉस्टल के ही छात्रों के साथ गुंडागर्दी करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वह छात्रों के रोके जाने पर मैस कांट्रेक्टर होने की धौंस दे रहा है।
PunjabKesari

मामला कुछ ऐसा है कि बिलासपुर कॉलेज के बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल के छात्रों के लिए खाना उपलब्ध करवाने का कांट्रेक्टर इस व्यक्ति को दिया गया था जो कि घटिया किस्म का खाना छात्रों को उपलब्ध करवा रहा है, जिसके बाद दोनों ही हॉस्टल से आई शिकायत के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल राम कृष्ण ने मीटिंग कर मैस कांट्रेक्टर को खत्म कर दिया। बावजूद इसके मैस संचालक ने कैटिंग को ताला लगा दिया और शराब के नशे में हॉस्टल में आकर गुंडागर्दी करने लगा जिसका वीडियो कुछ छात्रों ने बना लिया वायरल कर दिया। 
PunjabKesari

गुंडागर्दी का वीडियो छात्रों ने प्रिंसिपल को दिखाया जिस पर जल्द कार्रवाई को लेकर एक लिखित शिकायत प्रिंसिपल ने एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा को भेज दी। मामले की जानकारी देते हुए बिलासपुर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल राम कृष्ण ने बताया कि मैस संचालक की गुंडागर्दी से छात्र परेशान हैं और हॉस्टल कैंटिंग में ताला लगाने के चलते हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को मजबूरन बाहर जाकर खाना खाना पड़ रहा है। वहीं मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा की कॉलेज की तरफ से आई शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!