मंडी में भीषण अग्निकांड! 3 मंजिला भवन में अचानक लगी आग, लपटों के बीच फंसे दंपती व बच्ची....ऐसे बची जिंदगियां

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Apr, 2026 04:47 PM

massive fire in mandi fire suddenly erupts in 3 story building

Mandi News :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। वहीं, दमकल विभाग की...

Mandi News :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। वहीं, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दंपती और उनकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तीन मंजिला भवन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के छोटी काशी मंडी के जेलरोड में मांडव अस्पताल के समीप की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब एक बजे देवा बंधु के तीन मंजिला भवन की दूसरी मंजिल से अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के समय दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे में एक दंपती अपनी छोटी बच्ची के साथ सो रहा था। आग तेजी से फैलने और धुआं भरने के कारण तीनों कमरे में ही फंस गए। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

दंपती और बच्ची को सुरक्षित निकाला गया बाहर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भवन तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सड़क के निचले हिस्से से दूसरी मंजिल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। पास के शटर का ताला काटकर टीम अंदर पहुंची। उन्होंने तुरंत खिड़की तोड़कर दंपती और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए निचली मंजिल में रखे रसोई गैस सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा धमाका होने से बच गया। वहीं, इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!