Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2022 10:06 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के 9 हजार डैलीगेट ने चुनकर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना, यह किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि...
शिमला (राक्टा): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के 9 हजार डैलीगेट ने चुनकर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना, यह किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में नॉमिनेशन से चुनाव होता है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला आए मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने सभी वायदों को पूरा करेगी। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए खरगे ने उन्हें भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सदन के अंदर व बाहर इस बात का प्रचार करते रहे हैं कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश में क्या किया। उन्होंने भाजपा से पूछा कि वे बताए कि हिमाचल सहित देश में आज जो सड़कों का जाल बिछा है, अस्पताल, स्कूल व काॅलेज बने हैं, वह क्या केवल 8 वर्षों में ही बने।
हिमाचल में 65 हजार खाली पदों पर नहीं हो रही भर्ती
उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। आज देश में सरकारी विभागों में 14 लाख पद खाली पड़े हैं। हिमाचल में 65 हजार पद खाली हैं लेकिन इसमें भर्ती नहीं की जा रही है। भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी वायदे करती है उन्हें वह पूरा करती है। इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जनसभा को संबोधित किया।
सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरे करेगी वायदे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने ओल्ड पैंशन बहाल करने, महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की सहायता, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले कर्मचारियों की ओल्ड पैंशन को बहाल किया जाएगा। उन्होंने पूर्व यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने हर व्यक्ति को खाने की व्यवस्था करने के लिए फूड सिक्योरिटी कानून लाया। शिक्षा का अधिकार दिया। मनरेगा को लागू कर मजदूरों को रोजगार दिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here