पठानकोट-मंडी NH पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान, यातायात बंद (Video)

Edited By Ekta, Updated: 14 Aug, 2019 12:08 PM

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भूस्खलन होने का मामला सामने आया है। जिससे घाटी के बरोट में पर्यटकों की कार पर चट्टान गिर गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि इस भूस्खलन से यातायात के लिए मार्ग बंद हो गया है।

मंडी (पुरुषोत्तम): पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भूस्खलन होने का मामला सामने आया है। जिससे घाटी के बरोट में पर्यटकों की कार पर चट्टान गिर गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि इस भूस्खलन से यातायात के लिए मार्ग बंद हो गया है।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात भर हुई भारी बारिश से यहां पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। जिससे सुबह से ही बड़े वाहनों से जाम लगा हुआ है। हालांकि छोटे वाहनों के लिए यातायात खोल दिया गया है।
PunjabKesari

बुधवार सुबह भी दर्जनों बसें यहां फंसी रही और सैकड़ों लोग परेशान हुए। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मशीनरी मौके पर मलबा हटाने में लग गई है। जल्द मार्ग बड़े वाहनों के लिए खुल जाएगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!