Chamba: पठानकोट-चम्बा-भरमौर हाईवे पर भूस्खलन, रावी नदी पार कर गंतव्य तक पहुंचे यात्री

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2026 06:44 PM

landslide on pathankot chamba bharmour highway

लगातार हो रही बारिश के कारण पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच-154ए पर सफर जोखिमभरा हो गया है। शुक्रवार देर रात गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया।

चम्बा (रणवीर): लगातार हो रही बारिश के कारण पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच-154ए पर सफर जोखिमभरा हो गया है। शुक्रवार देर रात गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। मलबा व भारी चट्टानें गिरने के कारण मार्ग के दोनों ओर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही रावी नदी पार कर वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी।

देर शाम भरमौर पहुंची दैनिक वस्तुओं की सप्लाई
वहीं एनएच मंडल चम्बा ने सूचना मिलते ही 3 जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात कर दीं, लेकिन चट्टानों का आकार बड़ा होने के कारण मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आईं। इसके चलते पठानकोट और चम्बा से भरमौर जाने वाली दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं (दूध, ब्रेड, सब्जी) देर शाम ही वहां पहुंच सकीं। वीकैंड होने के कारण होली और भरमौर के विभिन्न प्रोजैक्ट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को घर वापसी के दौरान भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

PunjabKesari

विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार को घेरा
मार्ग बंद होने के कारण भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज भी जाम में फंस गए। उन्होंने स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भरमौर जनजातीय क्षेत्र को जोड़ने के लिए यह एकमात्र सड़क है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को यहां विशेष मशीनरी का प्रबंध करना चाहिए।

क्या कहते हैं अधिकारी
उधर, एनएच मंडल चम्बा के जेई गजन सिंह ने बताया कि गैहरा के पास भूस्खलन के कारण मार्ग पर काफी मलबा आ गया था। इस कारण सड़क बंद रहीह। मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन भारी चट्टानें गिरने के कारण मार्ग को बहाल करने में देरी हुई।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!