पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी किरण बाली का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2023 08:44 PM

kiran bali passed away

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली की माता किरण बाली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली।

धर्मशाला (ब्यूरो): पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली की माता किरण बाली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और 2 दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी। वहीं शनिवार को भी उन्होंने अपनी माता के निधन की जानकारी सांझा की। किरण बाली के निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है, साथ ही भाजपा नेताओं तथा पदाधिकारियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। दिवगंत किरण बाली का पार्थिव शरीर शनिवार रात को मजदूर कुटिया कांगड़ा में पहुंचा। रविवार सुबह 11 बजे उनकी देह को कांगड़ा से प्रस्थान कर नगरोटा बगवां ओबीसी भवन में लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक ओबीसी भवन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत दोपहर बाद 3 बजे चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!