हैरान कर देने वाली वारदात! ताले भी नहीं टूटे...फिर भी घर से गायब हो गए गहने-नकदी, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2026 03:25 PM

jewellery and cash missing from home

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शीशामाटी इलाके में एक बेहद शातिराना चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बिना ताला तोड़े ही अलमारी से सोने-चांदी के गहने, कीमती बर्तन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शीशामाटी इलाके में एक बेहद शातिराना चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बिना ताला तोड़े ही अलमारी से सोने-चांदी के गहने, कीमती बर्तन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर का मुख्य गेट और अलमारी का ताला सही-सलामत देखकर घरवाले और पुलिस दोनों हैरान हैं।

शीशामाटी निवासी 68 वर्षीय खूब चन्द ठाकुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बीते 28 मार्च, 2026 को परिवार सहित घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। जब वे 12 अप्रैल  को वापस लौटे, तो घर का मुख्य गेट और ताला बिल्कुल सही-सलामत मिला। उन्हें चोरी का रत्ती भर भी अंदेशा नहीं हुआ। अगले दिन जब शिकायतकर्ता की पत्नी की नजर सोफे के नीचे पड़े अपने पर्स पर पड़ी, तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने अलमारी और घर के सामान की जांच की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी के अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था, जबकि हैरानी की बात यह थी कि अलमारी का ताला भी नहीं टूटा था।

शातिर चोरों ने बड़ी सफाई से सोने का चांद और एक सोने की चेन, चांदी के 4 कप और चांदी के 4 कड़े कांसे की 25 थालियां और 3 पट्टू तथा करीब 5000 रुपए कैश और जूतों की एक जोड़ी पर हाथ साफ किया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस फिलहाल आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बिना ताले तोड़े हुई इस चोरी ने इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ा दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!