युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! ऑपरेटर्स-अप्रेंटिस के 100 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Apr, 2026 01:36 PM

interviews for operators and apprentices in hamirpur on the 18th

Hamirpur News : नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 अप्रैल को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

Hamirpur News : नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 अप्रैल को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

20,800 रुपए मिलेगा वेतन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए बारहवीं पास, इलेक्ट्रिकल, फिटर, वैल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। चयनित युवाओं को 16,000 रुपये से 20,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जानें योग्यता

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।   

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!