Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2026 04:16 PM

हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 और 19 अप्रैल को जिला सिरमौर के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर सरकारी प्रवक्ता ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
नाहन (आशु): हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 और 19 अप्रैल को जिला सिरमौर के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर सरकारी प्रवक्ता ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
अपने दौरे के पहले दिन यानी 18 अप्रैल को उद्योग मंत्री दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह रोहनाट में पहुंचेंगे। यहां वे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके बाद, दोपहर बाद वे कोटी-बौंच में आयोजित बैशाखी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन यानी 19 अप्रैल को हर्षवर्धन चौहान ग्राम पंचायत माशू का दौरा करेंगे। यहां वे जोंगपुल-सोनुआ बास संपर्क मार्ग का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वे स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। अपने प्रवास के अंतिम चरण में वे थाना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें