पोलिंग बूथ पर गिर कर घायल हुआ होमगार्ड, गंभीर हालत में जोनल अस्पताल में रेफर

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Jan, 2021 04:13 PM

homeguard injured after falling at polling booth

सुंदर नगर के भोजपुर वार्ड में नगर परिषद के चुनाव में ड्यूटी पर खड़े होमगार्ड जवान चक्कर खा कर गिर कर घायल हो गया। घटना जहां चुनावों में लगाए अधिकारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल छोड़ गई

सुंदर नगर (अंसारी) : सुंदर नगर के भोजपुर वार्ड में नगर परिषद के चुनाव में ड्यूटी पर खड़े होमगार्ड जवान चक्कर खा कर गिर कर घायल हो गया। घटना जहां चुनावों में लगाए अधिकारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल छोड़ गई, वहीं चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व पुलिस के जवान भी घायल की मदद नहीं कर पाए और न ही एंबुलेंस ही बुलाई गई।  गंभीर  घायल जवान को सुंदरनगर नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।

होमगार्ड के घायल जवान जंजैहली निवासी कपूरचंद सुबह से नगर परिषद के चुनावों को लेकर भोजपुर पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी पर खड़े खड़े अचानक कपूरचंद को चक्कर आया वह गिर पड़ा। गिरने से उसके मुंह पर भी चोटें आई हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी, यहां विभिन्न प्रत्याशियों के बूथ पर लगाए स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से अचेत कपूर चंद को सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने तुरंत घायल का उपचार शुरू किया। काफी देर के बाद उसकी हालत को देखकर उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। सुंदर नगर थाना प्रभारी कमल कांत ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात जवान कपूरचंद अचानक बीमार पड़ गया है, उसके परिजनों को सूचित किया गया है। एसडीम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि जानकारी मिली है, जवान की उचित मदद के आदेश किए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!