हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, इस दिन तक बारिश का पूर्वानुमान

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Mar, 2026 10:48 AM

himachal weather  rain forecast for himachal until this day

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी जारी रही। इस दौरान केलोंग में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि कुछ मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई। बर्फबारी ने भारी पर्यटक आमद की उम्मीद के...

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी जारी रही। इस दौरान केलोंग में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि कुछ मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई। बर्फबारी ने भारी पर्यटक आमद की उम्मीद के साथ पर्यटन उद्योग में उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

शिमला मौसम कार्यालय ने पांच अप्रैल तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, क्योंकि दो अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को पांच जिलों और शुक्रवार को दस जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया।

वहीं, लाहौल और स्पीति में केलांग रात में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!