Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2023 11:52 PM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्ज व घोटाले को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने पर 2-3 माह में फैसला लेगी। एचपीयू में 2 छात्र गुटों के बीच...
शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्ज व घोटाले को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने पर 2-3 माह में फैसला लेगी। एचपीयू में 2 छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसमें संलिप्त 12 विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए बहुत बड़े आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा तो कर दी है लेकिन यह राशि 3 महीने के बाद भी प्रभावितों को नहीं मिल पाई है। स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने बिल क्लर्क को 500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भंग हो चुके राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में अब दर्ज 11 एफआईआर में पूर्व सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ विजिलैंस शिकंजा कसने की तैयारी में है। चम्बा जिला के तहत भटियात के लाहड़ू में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिमला जिला के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस वर्ष की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। वन्य प्राणी सकरालू को पत्थर से पीट-पीट कर मारने के आरोपी 2 शिकारियों पर दोष सिद्ध होने पर अदालत ने 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
सीएम सुक्खू ने कर्ज को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वर्तमान सरकार ने इस वित्त वर्ष के दौरान 4100 करोड़ रुपए कर्ज लिया है। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने वर्ष 2022-23 के दौरान 14000 करोड़ रुपए कर्ज लिया है तथा हिमाचल प्रदेश पर 75000 करोड़ रुपए कर्ज छोड़ गई।
आंखें मूंदे बैठी रही पूर्व भाजपा सरकार, 10 माह में सामने आए कई घोटाले : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार आंखें मूंद कर बैठी रही और उसकी नाक के नीचे घोटाले होते रहे। इसमें स्टोन क्रशर मामले में 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ क्योंकि इनके बिना अनुमति चलने से राजस्व को चपत लगी।
हिंसक झड़प मामले में HPU प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 विद्यार्थी निष्कासित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में 2 छात्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसमें संलिप्त 12 विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया है। बीते सोमवार को विश्वविद्यालय के पिंक पैटल्स चौक पर छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी और मामले की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई अमल में लाई है।
सीएम सुक्खू ने दिया आश्वासन, कर्मचारियों को डीए के लिए करना पड़ेगा 2-3 महीने का इंतजार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने पर 2-3 माह में फैसला लेगी। इसके अलावा सप्ताह में 5 कार्य दिवस करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
सरकार ने आपदा प्रभावितों को 1 सप्ताह में राहत राशि नहीं दी तो सड़कों पर उतर कर करेंगे विरोध : जयराम
हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए बहुत बड़े आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा तो कर दी है लेकिन यह राशि 3 महीने के बाद भी प्रभावितों को नहीं मिल पाई है। यह बात नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की खोलनाल पंचायत में आपदा प्रभावितों के बीच कही।
500 रुपए के लिए डोला बिल क्लर्क का ईमान, विजिलैंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने बिल क्लर्क को 500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
भंग HPSSC के पूर्व सचिव पर कसा शिकंजा, 11 मामलों में मिली अभियोग चलाने की मंजूरी
भंग हो चुके राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक मामले में अब दर्ज 11 एफआईआर में पूर्व सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ विजिलैंस शिकंजा कसने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार की ओर से इन 11 मामलों में विजिलैंस को अभियोग चलाने की अनुमति मिल गई है।
मृ.त कुत्ते को खाई में फैंकने जा रहा था व्यक्ति, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा
चम्बा जिला के तहत भटियात के लाहड़ू में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाहड़ी भाटी निवासी 55 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई है। वह लाहड़ू में बूट-चप्पल की मुरम्मत का काम करता था। बुधवार सुबह अपनी दुकान खोलने आया तो उसे पता चला कि नजदीक ही एक कुत्ता मरा पड़ा है।
शिमला में पुलिस ने पकड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप, अंतर्राज्यीय नशा तस्कर सहित 3 गिरफ्तार
शिमला जिला के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस वर्ष की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ठियोग के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात फागू चौकी प्रभारी नरेंद्र की अगुवाई में पुलिस दल ने मुख्य चौक पर नाकाबंदी की हुई थी।
वन्य प्राणी को मारने के दोषी 2 शिकारियों को 3-3 वर्ष का कठोर कारावास
वन्य प्राणी सकरालू को पत्थर से पीट-पीट कर मारने के आरोपी 2 शिकारियों पर दोष सिद्ध होने पर अदालत ने 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।