Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2023 07:29 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने पर 2-3 माह में फैसला लेगी। इसके अलावा सप्ताह में 5 कार्य दिवस करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने पर 2-3 माह में फैसला लेगी। इसके अलावा सप्ताह में 5 कार्य दिवस करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की 10000 करोड़ रुपए की देनदारियों को रोका। इतना ही नहीं, प्रदेश पर 75000 करोड़ रुपए कर्ज का बोझ डाला, जिस कारण आज प्रत्येक हिमाचली पर 1.02 लाख रुपए कर्ज है।

सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सचिवालय कर्मचारियों की भूमिका अहम
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सचिवालय कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सरकार ने सबसे पहले प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों के प्रति मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि ओपीएस को लागू करने का निर्णय किसी राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल है, जहां सभी जिलों की झलक देखने को मिलती है। ऐसे में सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी परिवार का हिस्सा हैं।
कर्मचारियों से मिलेगा हरसंभव सहयोग : संजीव शर्मा
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने आपदा के दौरान मुख्यमंत्री के दृढ़ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनके दर्द को बांटा तथा अपनी बचत से 51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में प्रभावितों की मदद के लिए दान में दिए। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें संजीव शर्मा ने प्रधान, कमल कृष्ण शर्मा ने महासचिव, रमन शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष, हुकम सिंह ने संयुक्त सचिव, रामपाल शर्मा ने कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के 9 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सचिवालय परिसर में आयेाजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here