Himachal Results : दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, एक सीट पर बीजेपी का कब्जा

Edited By Rahul Singh, Updated: 13 Jul, 2024 12:38 PM

himachal bye election to assembly constituencies results july 2024

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सामने आ रहे रुझानों में फिलहाल 3 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं देहरा से चुनाव लड़ रहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्ख की पत्नी कमलेश ठाकुर 5...

हिमाचल डैस्क : हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। एक सीट से भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अशीष शर्मा ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर शर्मा को हराया। वहीं देहरा से चुनाव लड़ रहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्ख की पत्नी कमलेश ठाकुर जीतीं। इस सीट पर पहली बार कांग्रेस ने कब्जा किया है।

देहरा की सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले 1967 में यहां चुनाव हुए जिसमें आजाद उम्मीदवार वी. भूषण ने बाजी मारी थी। उसके बाद फिर यहां 2012 में जाकर चुनाव हुए। तब से यहां पर एक बार भाजपा के रविंद्र रवि और दो बार आजाद होशियार सिंह ने चुनाव जीता है। यानी कि अब देखना यह है कि यहां कमलेश पहली बार कांग्रेस का खाता खोलने में सफल होती है या नहीं। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस बार 65.42% मतदान हुआ। यह 2022 के मुकाबले 5.62% कम रहा है। इससे पहले, 2022 में यहां पर 71.04% लोगों ने वोट डाला था।

Himachal Results  :

देहरा कांग्रेस से कमलेश ठाकुर जीतीं 

हमीरपुर से बीजेपी के अशीष शर्मा जीते 

नालागढ़ - कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा जीते

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!