Himachal: बस में ले जा रहा था चरस, STF ने दबोचा

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Apr, 2026 10:02 AM

himachal man transporting charas in a bus nabbed by stf

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कल, यानी 7 अप्रैल की शाम को टीम ने मंडी के पास बिंद्राबनी फोरलेन पर नाकाबंदी की थी।

कुल्लू (संजीव जैन)। प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कल, यानी 7 अप्रैल की शाम को टीम ने मंडी के पास बिंद्राबनी फोरलेन पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान चेकिंग के लिए रोकी गई एक वॉल्वो बस (नंबर DD10Y-9603) से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने जब बस की तलाशी ली तो उसमें सवार एक यात्री के पास से 890 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शक्ति शर्मा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के गांव हरीताल्यांगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस बस में सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई और आगामी जांच

STF की टीम ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी पण्डोह में आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए जांच को तेज कर दिया गया है। नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!