Himachal: जल्द बनवा लें हिम बस कार्ड, इस दिन से नहीं मिलेगी किराए में छूट, जानें पूरी प्रक्रिया

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Jan, 2026 04:10 PM

himachal get your him bus card made soon learn the complete process

हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को 31 जनवरी तक जिन महिलाओं के पास एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड नहीं होगा, उनसे 1 फरवरी से एच.आर.टी.सी. बसों में पूरा किराया लिया जाएगा। एच.आर.टी.सी. बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान की जाएगी,...

मंडी, (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को 31 जनवरी तक जिन महिलाओं के पास एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड नहीं होगा, उनसे 1 फरवरी से एच.आर.टी.सी. बसों में पूरा किराया लिया जाएगा। एच.आर.टी.सी. बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट केवल उन्हीं महिलाओं को प्रदान की जाएगी, जिनके पास वैध एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड होगा। एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड बनवाते समय महिला के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड जारी किया जाएगा।

यह कार्ड महिला अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी बनवा सकती हैं। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं एक फोटो आवश्यक होगी। यह सुविधा केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए ही उपलब्ध है। कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए यूट्यूब पर एच. आर.टी. सी. ऑनलाइन बस पास सर्च किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, गूगल पर एच.आर.टी.सी. ऑनलाइन बस पास सर्च करने पर संबंधित वैबसाइट स्वतः खुल जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी विवरण भरने और ऑनलाइन भुगतान करने के बाद जो रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, उसे सुरक्षित रख लें। इसके बाद नजदीकी एच.आर.टी.सी. बस अड्डे के काऊंटर पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाकर एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। बस यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को एच.आर.टी.सी. हिम बस कार्ड तथा किराया बस परिचालक को दिखाना/देना अनिवार्य होगा। कार्ड साथ होने पर ही 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा। यात्रा करते समय कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!