Edited By Kuldeep, Updated: 28 Mar, 2026 05:05 PM

मंगलवार को सदर पुलिस द्वारा 12.70 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को फिर से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं।
हमीरपुर (अजय): मंगलवार को सदर पुलिस द्वारा 12.70 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को फिर से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए हैं। शनिवार को इन दोनों आरोपी युवकों की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने कोर्ट से दोनों को फिर से पुलिस रिमांड पर भेजने की अर्जी लगाई। जिस पर कोर्ट ने इन्हें फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।