Hamirpur: चयन आयोग ने घोषित किया सहायक स्टाफ नर्स की परीक्षा का परिणाम

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Apr, 2026 09:28 PM

hamirpur staff nurse results declared

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों को भरने के लिए 20 और 21 मार्च को आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर (ब्यरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों को भरने के लिए 20 और 21 मार्च को आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में 757 उम्मीदवारों को आगामी प्रक्रिया एवं डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल वैबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

इसके लिए उम्मीदवारों को पत्र नहीं भेजे जाएंगे और डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!