Hamirpur: पुलिस कार्रवाई से होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 महिलाएं कीं रैस्क्यू

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 10:11 PM

hamirpur hotel prostitution exposé

सदर पुलिस ने रविवार दोपहर बाद एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उनकी अगुवाई में टीम ने भोटा के बैहण क्षेत्र में चल रहे एक निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

हमीरपुर (अजय चौहान): सदर पुलिस ने रविवार दोपहर बाद एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उनकी अगुवाई में टीम ने भोटा के बैहण क्षेत्र में चल रहे एक निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब राज्य से ताल्लुक रखने वाली 3 महिलाओं को रैस्क्यू किया है। एक महिला अमृतसर और 2 महिलाएं तरनतारन की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा ने सूत्रों से सूचना मिलने के उपरांत हरकत में आते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। रैस्क्यू की गईं महिलाओं का पुलिस ने रविवार रात को मैडीकल करवाया, जिसके उपरांत उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां इनके बयान कलमबंद किए गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस की होटल में दबिश के दौरान संचालकों ने उन्हें कमरे में बुलाकर सांठ-गांठ करने का प्रयास किया परंतु थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने उलटा उन्हें लताड़ लगाई।

पहले भी मिली थीं शिकायतें परंतु नहीं हुई कोई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार का धंधा चल रहा था और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना और शिकायतें पुलिस को प्रदान की जा रही थीं परंतु पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बावजूद कुलवंत सिंह राणा ने ऐसे व्यापार की सूचना मिलते ही तुरंत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि रैस्क्यू की गईं महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र में रखा गया है तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!