भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 350 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और शर्तें

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Apr, 2026 01:11 PM

hamirpur  ex servicemen recruitment for security guards on 17th

Hamirpur News : गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड्स के 350 पदों पर नियुक्ति के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

Hamirpur News : गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड्स के 350 पदों पर नियुक्ति के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को रहने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हर महीने खाने के 2800 रुपये और पीएफ की 3200 रुपये की कटौती के बाद उन्हें 25,800 रुपए मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

जानें योग्यता और शर्तें

भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चौक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 8 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैप्टन जगरूप सिंह के मोबाइल नंबर 70181-06943 पर या जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!