Una: अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2026 01:32 PM

fire in pizza shop

ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पिज्जा शॉप में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान...

गगरेट (बृज): ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पिज्जा शॉप में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए नजदीकी ट्यूबवेल से पानी चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

PunjabKesari

दुकान के मालिक विनय कुमार निवासी पिरथीपुर ने बताया कि इस हादसे में उन्हें करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट की ओर जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और प्रभावित दुकानदार को नियमानुसार सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

PunjabKesari

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!