10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! 75 पदों पर होगी भर्ती, जानें कहां और कब होंगे इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2026 03:34 PM

employment opportunities for 10th pass youths

जिला चम्बा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

चम्बा (ब्यूरो): जिला चम्बा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष भर्ती अभियान के तहत निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 75 पद भरे जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया सिक्योरिटी एंड इंटैलिजैंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा आयोजित की जा रही है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रोजगार कार्यालय द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार 8 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चम्बा), 9 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय सुंडला और 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय तीसा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे।

इच्छुक और पात्र युवाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर सुबह 11 बजे उपस्थित हों। जिला रोजगार अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!